{"_id":"9d0e60fbb423076729b03871d787dc5e","slug":"lovers-break-condition-and-get-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने शर्त तोड़ भागकर रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने शर्त तोड़ भागकर रचाई शादी
अमर उजाला, हरिद्वार।
Updated Sat, 26 Oct 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
लड़की के पिता ने शादी से पहले लड़के के सामने अपना रोजगार खड़ा करने की शर्त रखी, लेकिन दोनों ने इससे पहले ही भागकर शादी रचाई और हरिद्वार पहुंच गए।
विज्ञापन
दिल्ली बार्डर पर स्थित नजफगढ़ से भागकर प्रेमी युगल शादी रचाकर हरिद्वार में पहुंचा है। जिसे नगर कोतवाली पुलिस ने शहर में घूमते हुए पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने को पति-पत्नी बताया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात एक युवक और युवती नगर कोतवाली क्षेत्र में घूमते मिले थे, पुलिस को दोनों पर कुछ शक हुआ तो उन्हें नगर कोतवाली लेकर आ गई।
कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका हैं। दोनों ही नजफगढ़ में एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।
उनकी शादी कराने के लिए घर वाले भी तैयार थे, लेकिन लड़की के पिता ने लड़के के सामने रोजगार और मकान बनाने की शर्त रख दी। लड़के ने मकान तो बना लिया, लेकिन अभी तक रोजगार पर नहीं लग सका।
विज्ञापन
रोजगार के कारण दोनों को एक-दूसरे से दूर रहना गवारा नहीं हुआ और उन्होंने भागकर शादी कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।