फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Locks on 13 rooms of Mansa Devi temple complex

मनसा देवी मंदिर परिसर के 13 कमरों पर ठोके ताले

Wed, 03 Nov 2021 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Locks on 13 rooms of Mansa Devi temple complex
मनसा देवी मंदिर परिसर में अवैध रूप से बनाए गए 13 कमरों पर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने ताले लगा दिए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन का कहना है कि कमरों को अवैध रूप से बनाया गया था। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों के बीच में मां मनसा देवी मंदिर स्थापित है। बताया जाता है कि मंदिर ट्रस्ट को दशकों पहले 1600 वर्ग मीटर जमीन आवंटित हुई थी, लेकिन ट्रस्ट की ओर से आवंटित जमीन से अधिक पर कब्जा करके कमरों का निर्माण कर दिया गया। इन्हें फूल-प्रसाद, ढाबों और रहने के लिए दे दिया गया। यहां एक गोशाला का निर्माण किया गया था। हालांकि, उसमे गाय नहीं हैं। इनमें कुछ कमरों का तो मंदिर प्रशासन स्वयं उपयोग कर रहा था। कुछ को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आवंटित किया गया था। इसके अलावा कुछ कमरे खाली थे। सालों तक यह अवैध रूप से बने भवनों पर राजाजी टाइगर रिजर्व ने कोई कार्रवाई नहीं, लेकिन पिछले हरिद्वार के एक व्यक्ति की ओर से शासन को शिकायत कर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की गई थी। वन्य जीव प्रतिपालक ललिता प्रसाद की मौजूदगी में कमरों को खाली करके राजाजी के कब्जे में ले लिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि बुुधवार को सभी कमरों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed