फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lightning fell from the city to the countryside

आकाशीय बिजली गिरने से शहर से देहात तक ठप रही आपूर्ति

Sat, 08 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Lightning fell from the city to the countryside
बादशाहपुर गांव में घर पर गिरी आकाशीय बिजली। - फोटो : HARIDWAR
शनिवार सुबह को तेज बारिश के साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने से शहर से देहात तक के बड़े इलाके की बत्ती गुल हो गई। पथरी क्षेत्र में ग्रामीणों के बिजली के उपकरण फूंक गए और घरों की बिजली की लाइन उखड़ गई। शहरी क्षेत्रों में भी कई जगह ट्रांसफार्मर फूंक गए। ऊर्जा निगम को एहतियात पावर हाउस से ब्रेक डाउन लेना पड़ा। इससे लोगों को पूरे दिन इन्वर्टर पर निर्भर रहना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से मौसम खराब हो गया था। बिजली कड़कने से हरिद्वार में कनखल, रानीपुर मोड़, उत्तर हरिद्वार, बहादराबाद और सिडकुल क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। पूरे दिन बिजली का संकट बना रहा। कुछ इलाकों में बार-बार बिजली आते जाते रही। रानीपुर मोड़ क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फूंक गया। दोपहर तीन बजे ट्रांसफार्मर ठीक होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। अधिशासी अभियंता बीएस पंवार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना था। जिसके चलते लाइन बंद की गई, ताकि नुकसान से बचाव हो सके। ट्रांसफार्मर फूंकने के दौरान कई घरों में हाई वोल्टेज पहुंची और घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण खराब हो गए। कनखल क्षेत्र में देर शाम तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

पथरी के बादशाहपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर के डायरेक्टर मोहब्बत अली के घर में बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। हालांकि, उस समय घर के अधिकतर सदस्य दूसरे मकान में गए थे। बिजली गिरने से घर की बिजली की लाइन उखड़ गई। मोहब्बत अली ने बताया कि यह घटना सुबह सात बजे हुई। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से घर में इंन्वर्टर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर फूंक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों की आपूर्ति रही ठप
भट्टीपुर और पथरी बिजली घर से जुड़े बादशाहपुर,शेरपुर, शाहपुर, नई कुंडी, भट्टीपुर, नसीरपुर कलां, धारीवाला, टिकौला, हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, शिवगढ, फुलगढ, गोविंदगढ, दुर्गागढ, आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, धनपुरा, घिस्सूपुरा, घोस्सीपुरा, पदार्था, झाबरी, अम्बूवाला समेत चालीस गांवों की बिजली पूरे दिन गायब रही।
बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति भी बंद रही। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की लाइन में फाल्ट होने से आपूर्ति बंद रही।
यार्ड में गिरी बिजली, कई गांवों की सप्लाई ठप
शनिवार तड़के धनौरी क्षेत्र में भी बिजली गिरी। इससे धनौरी बिजली घर से जुड़ी लाइनों में फाल्ट आ गया। सुबह आठ बजे से आपूर्ति ठप हो गई। मुख्य आपूर्ति से जुड़े फीडरों की पूरी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी एवं रोजमर्रा के कार्यों के लिए जूझना पड़ा। बिजली नहीं होने से पशुओं के लिए हरा चारा काटने की मशीनें नहीं चल सकी। धनौरी बिजली घर के एसडीओ विपिन कुमार ने बताया कि फाल्ट को सही करने के लिए टेक्निकल टीम पूरे दिन जूझती रही।

25 गांवों में गुल रही बिजली
क्षेत्र में 25 गांवों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण संदीप चौहान, मनोज यादव, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली गुल होने से पानी का संकट भी झेलना पड़ा। बहादराबाद, अतमलपुर बोंगला, अहमदपुर ग्रन्ट, अलीपुर, खेड़ली, रोहालकी, सलेमपुर, दादुपुर गोविंदपुर, ब्रह्मपुरी, महादेवपुरम, रावली महदूद, जमालपुर खुर्द, सुल्तानपुर मजरी, सहदेवपुर, रोशनाबाद समेत 25 से अधिक गांव में बिजलीगुल रही। दुकानदारों को भी इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता ज्वालापुर अरविंद कुमार ने बताया कि बारिश और बिजली गिरने से अधिकतर स्टेशनों पर ब्रेक डाउन लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed