फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Life risking movement

जरा धीरे चलना, बड़े गड्ढे हैं इस राह में...

Sun, 13 Mar 2022 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Life risking movement
बदहाल पड़ा पथरी रौ पुल वाला मार्ग। - फोटो : HARIDWAR
पांच गांवों और सिडकुल को जोड़ने वाले पथरी रो पुल की हालत खराब हो गई है। सौ मीटर का लंबा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कुंभ में दोनों नहरों के मध्य धनौरी से सलेमपुर सिडकुल तक नई सड़क बनी, लेकिन सौ मीटर हिस्सा तब भी नहीं बना। अब आवाजाही करने में काफी जूझना पड़ रहा है। अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

धनौरी से गढ, मीरपुर, पूरणपुर, कुतुबपुर, सुमन नगर और सिडकुल को जाने के लिए पथरी रौ पुल का इस्तेमाल होता है। इस पुल से हर रोज हजारों वाहन होकर गुजरते हैं। ग्रामीणों के वाहनों के अलावा सिडकुल के मालवाहक वाहन भी बड़ी संख्या में गुजरते हैं। पुल के दोनों ओर अच्छी सड़कें बनाई गई। पुल पर आकर अचानक सड़क खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

जसवावाला गांव निवासी नितिन सैनी बताते हैं, रास्ते से अनजान वाहन चालक सीधे आकर पुल पर बने गड्ढे में गिर जाते हैं। गहरे गड्ढे में गिरकर कई वाहनों की कमानी और अन्य पुर्जे टूट चुके हैं। हर महीने यहां गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं। स्पर्श चौहान का कहना है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों की समस्या को लेकर अनजान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

170 साल पुराना है पुल
सिंचाई विभाग ने इस पुल पर 170 पुराना होने का बोर्ड लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। सिंचाई विभाग की ओर से लगाए गये बोर्ड पर लिखा गया है कि पुल भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। सिंचाई विभाग की ओर से भारी वाहनों की पुल पर आवाजाही रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed