{"_id":"694fc2cf5d11a1ba840d74df","slug":"licensed-meat-seller-was-selling-banned-meat-mixed-with-it-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-142783-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: प्रतिबंधित मांस को मिलाकर बेच रहा था लाइसेंसधारी मीट विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: प्रतिबंधित मांस को मिलाकर बेच रहा था लाइसेंसधारी मीट विक्रेता
विज्ञापन
हरिद्वार/पथरी। पथरी थाना क्षेत्र में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड ने एक दुकान पर छापा मारकर 215.92 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई है। मौके से कटान के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मांस ढोने में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल परिक्षेत्र के उप निरीक्षक शरद सिंह टीम के साथ शुक्रवार की देर शाम पथरी के अलावलपुर क्षेत्र में पहुंचे। जहां मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोडाहेड़ी स्थित जौरासी गांव निवासी अतीक की लाइसेंसी मीट की दुकान में प्रतिबंधित मांस मिलाकर बेचा जा रहा है। मौके पर छापा मारा, जहां दुकान के अंदर छह लोग मांस का कटान करते मिले। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके से पकड़ लिया गया।
थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अतीक, मुजम्मिल, अब्दुल्ला, तमरेज, साकिब और रहमान निवासी ग्राम जौरासी, कोतवाली रुड़की के रूप में हुई। मौके से 105.35 किलोग्राम प्रतिबंधित और 110.57 किलोग्राम अन्य मांस बरामद किया गया। पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर सैंपल लेकर शेष मांस को नष्ट करा दिया गया। अतीक ने पूछताछ में प्रतिबंधित मांस ग्राम जौरासी निवासी शहनवाज से लाया गया था। अन्य मांस में मिलाकर बेचने की तैयारी की गई। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।