फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lent 5.75 lakh rupees to friend, now he is avoiding it by giving false promise of job

Haridwar News: दोस्त को 5.75 लाख उधार दिए, अब नौकरी का झांसा देकर टाल रहा

Sat, 18 Apr 2026 04:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Lent 5.75 lakh rupees to friend, now he is avoiding it by giving false promise of job
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने दोस्त को 5.75 लाख उधार दे दिए। आरोप है कि रकम लौटाने की बजाय बीएचईएल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर टालता रहा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, योगेश निवासी ग्राम गढ़मीरपुर रानीपुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान-पहचान श्याम कुमार निवासी पुरणपुर रानीपुर से थी। दोस्ती के चलते श्याम ने अपने घर की समस्या बताकर उससे रुपये उधार मांगे। इस पर उसने 11 फरवरी 2025 को 4.50 लाख रुपये, 17 फरवरी को 75 हजार रुपये और 18 फरवरी को 50 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिए। इस तरह कुल 5.75 लाख रुपये दिए। आरोप लगाया कि तय समय बीतने के बाद जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो श्याम पहले बहाने बनाता रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि बाद में उसने खुद को बीएचईएल में कार्यरत बताते हुए कहा कि उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसने कुल 10 लाख में नौकरी लगाने का वादा किया। शेष 4.25 लाख रुपये और मांगने लगा। लगातार समय बदलकर उसे गुमराह करता रहा। आरोप है कि पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed