{"_id":"57b4b1534f1c1b1f176eadb6","slug":"led-recovered-stolen-from-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से चोरी हुई एलईडी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम से चोरी हुई एलईडी बरामद
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मॉडल कालोनी में पांच अगस्त को कंपनी के गोदाम से चुराई गई 11 लाख रुपये की एलईडी काशीपुर उधमसिंहनगर से बरामद हो गई है। कंपनी का पूर्व कर्मचारी ही चोरी का मास्टरमाइंड निकला। सीओ सदर जेपी जुयाल ने बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली में चोरी का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की मार्फत उपभोक्ताओं को किफायती दामों में एलईडी उपलब्ध कराने वाली कंपनी विवो बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का मॉडल कालोनी में गोदाम है। पांच अगस्त की रात गोदाम से एलईडी बल्ब की 225 पेटियां चोरी हो गई थी। कंपनी सुपरवाइजर पुनीत कुमार निवासी सेमली लक्सर की ओर से ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी और एसपी सिटी के निर्देश पर चोरी के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई।
विज्ञापन
सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि काशीपुर बरखेड़ा पांडे निवासी अमित शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 181 पेटी एलईडी बरामद की गई है। घटना का मास्टर माइंड बैरागी कैंप निवासी विशाल भारद्वाज है। उसने चोरी के बाद अपने साथी हरदीप निवासी बरखेड़ा पांडे काशीपुर की मदद से एलईडी की पेटियां अमित शर्मा के घर छिपाई थी। खुलासा करने वाली टीम में रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र शाह, प्रदीप पंवार, रघुवीर शर्मा, तरसैन सिंह आदि शामिल रहे। कोतवाली में खुलासे के दौरान कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी भी मौजूद रहे। सीओ सदर ने बताया कि एसएसपी ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से खुली गुत्थी
हरिद्वार। ज्वालापुर रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट और उनकी टीम ने अलग- अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सुराग जुटाकर चोरी की गुत्थी सुलझाई। मॉडल कालोनी में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर घटना की रात एक लोडर एलईडी की पेटियां ले जाते हुए नजर आया। लोडर यूनियन से जानकारी लेने पर पता चला कि बैरागी कैंप कनखल निवासी विशाल भारद्वाज एक लोडर बुक कर ब्रह्मपुरी कालोनी में सन्नी वर्मा के घर ले गया था। सन्नी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह होने से पहले ही विशाल अपने काशीपुर निवासी हरदीप के साथ दूसरे लोडर में एलईडी की पेटियां काशीपुर ले गया था। टीम ने चंडी चौक पर सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो लोडर काशीपुर नंबर का पाया गया। रजिस्ट्रेशन काशीपुर निवासी अनीस के नाम पर पाया गया। दिलमोहन बिष्ट की अगुवाई में टीम काशीपुर पहुंची और अनीस से पूछताछ की। अनीस के ड्राइवर अब्दुल्ला ने बताया कि उसने माल अमित शर्मा के घर उतारा था। इस पर टीम ने थाना आईटीआई से लोकल पुलिस को साथ लेकर चोरी का माल बरामद कर लिया। सीओ सदरए ने बताया कि फरार चल रहे विशाल भारद्वाज और हरदीप को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गोदाम शिफ्ट होने से पहले माल साफ
मॉडल कालोनी से कंपनी का गोदाम शिफ्ट होना था। पूर्व कर्मचारी विशाल भारद्वाज ने एक दिन पहले ही लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी विशाल इतना शातिर है कि रात में दोस्त सन्तनी वर्मा के घर एलईडी छिपाने के बाद सुबह होने से पहले ही माल काशीपुर पहुंचा दिया। हालांकि उसकी पूरी होशियारी सीसीटीवी में कैद होती गई। पुलिस टीम कड़ी से कड़ी जोड़ती गई और काशीपुर में छिपाकर रखी गई एलईडी की पेटियों तक जा पहुंची। मंगलवार दिन भर दौड़भाग करने के बाद टीम पूरी रात जागकर काशीपुर से एलईडी की पेटियां व चोर को लेकर ज्वालापुर पहुुंची। अधिकारियों के साथ ही खुलासे के दौरान कंपनी के स्टेट कोअर्डिनेटर कुलदीप रौतेला ने भी पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार का भरोसा दिलाया।