फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Last accused doctor arrested in Munnabhai case

मुन्नाभाई प्रकरण में अंतिम आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Last accused doctor arrested in Munnabhai case
मुन्ना भाइयों को हायर कर प्रवेश लेने वाले प्रकरण में एक अन्य आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि पुलिस ने 27 आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन

ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर के तत्कालीन निदेशक प्रो. एएन पांडेय की तहरीर पर आरोपी छात्रों के खिलाफ नगर कोतवाली में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद 13 अगस्त-2016 को मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी शिवकुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी मौ. खरगजीत नगर जिला मैनपुरी को सीसीआर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में एसआई रणवीर सिंह, कांस्टेबल अनिल रावत व जगदेव शामिल रहे। कोतवाली के एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि मामले में अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 27 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

चार साल लग गए 30 आरोपियों को जेल भेजने में
हरिद्वार। उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट-2016 (यूएपीएमटी) की प्रवेश परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़े गए थे। पकड़े जाने वाले आरोपी छात्र हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेदिक परिसर के थे। 13 अगस्त से 2012 से 2016 के प्रवेश लिए गए छात्र-छात्राओं के प्रवेश परीक्षा से लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक के शैक्षिक डाक्यूमेंट की जांच हुई। इसमें 2013 और 2014 बैच के 31 छात्रों के मामले सामने आए थे। पुलिस इस मामले में अब तक 30 छात्रों को जेल भेज चुकी है। हालांकि पुलिस को इन्हें जेल भेजने में पूरे चार साल का समय लगा। मालूम हो कि मोहम्मद मेराज पुत्र ताजमुल आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed