{"_id":"58bc46e44f1c1b056de7e836","slug":"language-to-claim-the-victory-throbbing-hearts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुबां पर जीत के दावे, दिलों में धकधक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुबां पर जीत के दावे, दिलों में धकधक
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार।
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। प्रत्याशियों के मिजाज कुछ ऐसे हैं कि उनकी जुबां पर जीत के दावे हैं लेकिन दिलों में धक-धक है।
लोग अलग-अलग सीटों पर रुझान की चर्चाओं में व्यस्त हैं। प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जाते रह हैें। अब 11 मार्च को मतगणना है। परिणाम का दिन करीब आने से प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें भी बढनी शुरू हो गई हैं।
हरिद्वार जनपद की बात करें तो यहां हरिद्वार ग्रामीण सीट पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तीन बार विधायक रहे मदन कौशिक और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जैसे विधायकों की किस्मत का चौथी बार फैसला होना है। फिलहाल सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक सार्वजनिक तौर पर अपनी- अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, पर दिलों में धकधक बनी हुई है। वहीं प्रत्याशियों के कार्यालयों पर भी चहल- पहल शुरू हो गई है। प्रत्याशियों के समर्थक जीत के बाद जश्न की रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं।