लालढांग कटेबड़ यूसीएफ केंद्र पर अधिकारियों के धान न लेने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया। लालढांग कटेबड़ यूसीएफ धान क्रय पर डेढ़ सौ से अधिक किसान पंजीकृत है। किसानों का कहना है पंजीकरण के आधार पर धान की तुलाई और खरीद की जाती है। किसानों ने आरोप लगाया कि यूसीएफ के अधिकारियों धान लेने से मना कर दिया है। बकौल किसान अधिकारियों का कहना है कि हमारा टारगेट पूरा हो गया। किसानों का कहना है कि अभी सौ से अधिक किसानों का धान की खरीद नहीं हो पाई है। जिससे किसान बिचौलियों के माध्यम से कम दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने कहा कि बुधवार को आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में बृजमोहन पोखरियाल, बलवीर सिंह, रमेश चंद्र उप्रेती, दामोदर कांडपाल,सरदार चंचल सिंह, जसविंदर सिंह, करनैल सिंह, रणवीर सिंह, मुनेश कुमार,भगवान सिंह उत्तराखंडी, करनैल सिंह, हरजिंदर सिंह चौहल आदि किसान शामिल रहे। वहीं धान क्रेय केंद्र प्रभारी तरुण चौहान ने कहा कि खरीद का टारेगट पूरा हो गया है। खरीद जारी रखने के लिए टारगेट को बढ़ाने के लिए अनुमति मांगी गई है।