{"_id":"583b2aa54f1c1b5b290887f4","slug":"kusharwat-began-picketing-on-pier","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशार्वत घाट को लेकर शुरू हुआ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशार्वत घाट को लेकर शुरू हुआ धरना
hridwar uttrakhanda india
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशावर्त घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की ओर से स्थापित शिव मंदिर की दीवारों को तोड़कर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करने के विरोध में अखिल भारतीय पाल महासभा चंद्राचार्य चौक पर दो दिनी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
धरने पर मौजूद पाल, बघेल, होल्कर व धनगर समाज के वक्ताओं ने कहा कि प्राचीन आध्यात्मिक संपत्ति को खुर्दबुर्द कर वहां होटल चलाया जा रहा है। इस बारे में जिला प्रशासन को सभी सूचनाएं दे दी गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि यह समग्र हिंदू समाज के गौरव से जुड़ा हुआ मामला है। पाल महासभा के राष्ट्रीय सलाहकार अमर सिंह पाल ने कहा कि प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उत्तराखंड पाल सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पाल ने प्रशासन के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राष्ट्रीय संरक्षक आरबीएल पाल, सुलेख चंद्र तोमर, नरेंद्र सिंह चंदेल, अनुज, बाबूराम, प्रकाश चंद्र, बिंदर पाल, अशोक पाल, सचिन, रिंकू, सुनील पाल, मुकेश पाल, संजीव, अशोक भारद्वाज, सुभाष, अर्जुन, राजेंद्र बाबू, आनंद कुमार, हरीश पाल, साहब सिंह बघेल, सुभाष होल्कर आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन