{"_id":"61daf876cc25033c521ac001","slug":"kovid-investigation-of-282-on-the-border-three-positives-were-found-haridwar-news-drn4012026192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर सख्ती, 282 की कोविड जांच, तीन पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर सख्ती, 282 की कोविड जांच, तीन पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
लाहड़पुर में यात्रियों की एंट्री करते कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जिले की सीमा पर सख्ती शुरू कर दी है। वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाणपत्र और निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही हरिद्वार सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। रविवार को चिड़ियापुर और लाहड़पुर बार्डर पर 282 लोगों की कोविड जांच की गई। इनमें तीन लोग पॉजिटिव आने पर वापस लौटाया गया। कोविड चेकिंग के दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने पर 55 लोगों के चालान की कार्रवाई भी हुई।
सरकार ने एसओपी जारी कर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की जांच के आदेश दे दिए हैं। हरिद्वार यूपी से सटा है। चिड़ियापुर और लाहड़पुर बार्डर लगते हैं। श्यामपुर पुलिस ने दोनों बार्डर पर चेकिंग शुरू कर दी है। बार्डर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस वाहनों की इंट्री कराने के बाद उसमें सवार लोगों से कोविड वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाणपत्र मांग रही है। प्रमाणपत्र नहीं होने पर 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मांगी जा रही है। रिपोर्ट और प्रमाणपत्र नहीं दिखाने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही हरिद्वार जिले में प्रवेश कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जांच प्रभारी मंजूर अहमद ने बताया कि रविवार को 282 लोगों की कोरोना जांच हुई। तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उनको वापस भेज दिया। संवाद
समय: 02 बजे, लाहड़पुर बार्डर
नहर पटरी से होकर हरिद्वार आने वाले लाहड़पुर बार्डर से आते हैं। बार्डर पर काफी चहल पहल रहती है। रविवार को वीकेंड पर लोगों की खूब आवाजाही रही। दोपहर दो बजे तक 62 लोगों की कोरोना जांच की गई। दो अलग-अलग वाहनों में सवार तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों को बॉर्डर से वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
समय: 2.30 बजे, लाहड़पुर
लाहड़पुर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैद दिखी। स्वास्थ्य विभाग की टीम में पांच लोग तैनात थे। तीन पुलिस कर्मी भी लोगों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस कर्मी मास्क पहनने के लिए लोगों को टोक रहे थे। लोगों के चालान भी काट रहे थे।
समय. 03 बजे, चिड़ियापुर
कुमाऊं और बिजनौर से इसी बार्डर से हरिद्वार के लिए आवाजाही होती है। बार्डर के दोनों तरफ यूपी और उत्तराखंड पुलिस की चेक पोस्ट लगी थी। हरिद्वार में प्रवेश करने वाले 220 लोगों की कोरोना जांच की गई। लेकिन किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। रेेडवेज की बसों को भी रोककर यात्रियों की रैंडम जांच की गई। यात्रियों से मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।
शौचालय सुविधा नहीं होने से परेशानी
लाहड़पुर और चिड़ियापुर बार्डर पर वाहनों की चेकिंग और लोगों की कोविड प्रमाणपत्र व जांच होने से काफी लोगों को रुकना पड़ रहा है। दोनों जगहों पर शौचालय और पेयजल की सुविधा नहीं है। जिससे यात्रियों को जूझना पड़ रहा है।