फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kites fly in support and opposition to CAA

सीएए के समर्थन और विरोध में उड़ाई पतंगे

Thu, 30 Jan 2020 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kites fly in support and opposition to CAA
वसंत पंचमी पर कनखल में पतंग उड़ाने से पूर्व नागरिकता संशोधन बिल समर्थन करते क्षेत्रवासी। - फोटो : HARIDWAR
वसंत पंचमी के मौके पर शहर के लोगोें ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन में पतंगबाजी की। लायंस क्लब भागीरथ ने समर्थन करते हुए वी सपोर्ट सीएए लिखी पतंगें उड़ाई। दूसरी तरफ मुस्लिम समाज के लोगों ने नो सीएएस और नो एनआरसी लिखी पतंगें उड़ाई।
विज्ञापन

लायंस क्लब अध्यक्ष व भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ कनखल में जगह जगह वी सपोर्ट सीएए लिखी पतंगें बांटी। सुनील अग्रवाल और मयंक गुप्ता ने कहा कि चंद लोग सीएए के प्रति जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार के इस तरीके से उन्होंने सीएए के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गग, अमित गौतम, विवेक अग्रवाल, दुष्यंत सिंह, सावन लखेड़ा, संदीप, डॉ उपेंद्र गुप्ता, अमित गौतम, दिनेश बहुगुणा, अंकित गुप्ता, रोहित तुम्बडिया, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मुस्लिम समाज के युवाओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में पतंग उड़ाई। ज्वालापुर के कस्साबान चौहानान मोहल्ला के मुस्लिम समाज के युवाओं ने पतंगों पर नो सीएए और नो एनआरसी जैसे शब्द लिखे। अरशद ख्वाजा ने कहा कि केंद्र सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। इन कानूनों का विरोध करने वालों को देशद्रोही करार दिया जा रहा है। विरोध में पतंग उड़ाने वालों में जहांगीर अली, शहादत, परवेज, प्रवीण, रमीज, आलिम, सलीम, सुहैल कुरैशी, उस्मान, वसीम सलमानी, चांद ख्वाजा, फरहान, सद्दाम, नौशाद आदि शामिल हुए।

वसंत पंचमी पर ज्वालापुर में पतंग उड़ाने से पूर्व नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते युवक ।

वसंत पंचमी पर ज्वालापुर में पतंग उड़ाने से पूर्व नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते युवक ।- फोटो : HARIDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed