{"_id":"5745fa424f1c1bdb4269082c","slug":"khelana-aur-milana-julana-kar-diya-tha-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलना और मिलना जुलना कर दिया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलना और मिलना जुलना कर दिया था बंद
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Thu, 26 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मायापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के इंटर के छात्र तुषार गर्ग ने 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में 24वां स्थान प्राप्त किया। तुषार गर्ग का कहना है कि परीक्षा के दौरान खेलकूद और दोस्तों से मिलना बंद कर पढ़ाई पर ध्यान दिया। जिससे उसने यह सफलता प्राप्त की। तुषार इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
मोती बाजार निवासी तुषार गर्ग के पिता आशुतोष गर्ग दुकान चलाते हैं और माता कामिनी सिलाई कर घर चलाने में सहयोग करती हैं। तुषार का बड़ा भाई शांतनु गर्ग बीटेक कर रहा है। तुषार का कहना है कि उसने कक्षा नौ से पढ़ाई पर ध्यान दिया। हाईस्कूल में उसके 82 प्रतिशत अंक आए, लेकिन कक्षा ग्यारह में साइंस वर्ग में प्रवेश लेने के बाद उसने मेहनत करनी शुरू कर दी। इसी का परिणाम रहा कि तुषार गर्ग ने जेईई मेंस में 239 अंक प्राप्त किए और एडवांस में शामिल हुए। उसे विश्वास है कि वह एडवांस में भी सफल होकर आईआईटी में प्रवेश लेगा। तुषार ने बताया कि उसने फेसबुक पर खाता बनाया, लेकिन कम प्रयोग करता है और व्हाट्सएप्प का तो बिलकुल भी प्रयोग नहीं किया। उसने यह इंटर में यह सफलता स्कूल समय के बाद प्रतिदिन 4 घंटे और परीक्षा समय में अवकाश में भी दिनरात पढ़ाई कर प्राप्त की। हालांकि उसने कई विषयों में ट्यूशन भी ली। तुषार के पिता किराये के घर में रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे है।
विज्ञापन
सैन्य अफसर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं दीपक
हरिद्वार। मायापुर के सरस्वती विद्या मंदिर के इंटर के छात्र दीपक शर्मा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में 25वां और कालेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक शर्मा आर्मी ऑफिसर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वह एनडीए की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के भमेला ग्राम के निवासी राजकुमार दस साल पहले हरिद्वार के कनखल के राजा गार्डन में किराये के मकान में रहकर अपना व्यवसाय करने लगे। उन्होंने यही पर रहकर अपने बच्चों को शिक्षा दिलानी शुरू की। चार भाई बहनों में दूसरे नंबर के दीपक ने रात दिन पढ़ाई की। दीपक ने सिर्फ एक विषय की ट्यूशन ली। दीपक ने बताया कि स्कूल समय के अलावा 5 से 6 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की। दीपक ने बताया कि वह फेसबुक और व्हाट्सएप्प से दूर रहा। दीपक को क्रिकेट खेलने का शौक है। समय निकालकर वह क्रिकेट खेलता है, लेकिन परीक्षा के एक महीने से पहले वह सभी से दूर रहा।
गुरूजनों की मेहनत से मुकाम
हरिद्वार। भेेल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र निखिल चौहान ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। निखिल ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है। निखिल ने बताया कि उसने पढ़ाई में दिन रात मेहनत की। निखिल ने सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।