Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Karauli Shankar Maharaj honored the state formation agitators

Haridwar News: करौली शंकर महाराज ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

Fri, 07 Nov 2025 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Karauli Shankar Maharaj honored the state formation agitators
मिश्री मठ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मंच पर संतगण ।  स्रोत:स्वयं
मिश्री मठ में पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव के तीसरे दिन हुआ संत समागम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मिश्री मठ में आयोजित पंचदिवसीय पूर्णिमा महोत्सव के तीसरे दिन संत समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान संतों की गरिमामयी उपस्थिति में करौली शंकर महाराज ने उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को अंग वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में देहरादून, ऋषिकेश, रायवाला, हरिपुर और हरिद्वार के आंदोलनकारी शामिल रहे।
करौली शंकर महादेव महाराज ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और इसके निर्माण में सैकड़ों आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है। ऐसे में हमारा यह कर्तव्य है कि हम उन अमर शहीद हुतात्माओं को नमन करते हुए उन आंदोलनकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें, जिनके अदम्य साहस और संघर्ष से इस राज्य का निर्माण संभव हुआ।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने राज्य निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में महिला आंदोलनकारियों का उत्साहपूर्वक शामिल होना हम सबके लिए गर्व की बात है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने करौली शंकर महादेव के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हरिद्वार से समूचे राज्य को यह संदेश दिया है कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्मान समारोह में हरिद्वार से योगेश पांडे, सतीश जोशी, आशु बर्थवाल सहित रायवाला, ऋषिकेश, छिदरवाला और हरिपुर आदि क्षेत्रों से आए सैकड़ों आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

-------------

संतों ने किया कार्यक्रम को संबोधित
संत समागम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि तंत्र, मंत्र, ध्यान योग और ध्यान साधना से मनुष्य जीवन को सार्थक दिशा मिलती है। कार्यक्रम में स्वामी चक्रपाणि महाराज (भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष), श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज (जूना अखाड़ा के पूर्व सचिव), श्रीमहंत दुर्गादास महाराज (वैष्णव अखाड़ा), भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज, बाबा बलराम दास हठयोगी और श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed