फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanvdie around, people were imprisoned

चारों ओर कांवड़िये, कैद हुए लोग

Thu, 28 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Thu, 28 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच चुकी है और चारों ओर शिवभक्त का रेला नजर आ रहा है। सड़कों पर कांवड़ियों का कब्जा होने से हरकी पैड़ी और आसपास के लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। रोजमर्रा की जरूरी चीजों को लेने के लिए भी लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही। आफिस आनेजाने वाले कर्मचारी भी परेशान हैं।

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शुमार है। सावन के महीने में हर साल लाखों शिवभक्त गंगाजल भरने हरिद्वार आते हैं। इस साल पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि ज्यादा कांवड़िए जल भरने आएंगे। पिछले दो दिन से जिस तरह से बाहरी राज्यों से कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है उससे अनुमान सही साबित हो रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में पूरी तरह से कांवड़ियों का राज हो गया है। हरिद्वार-दिल्ली, हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के साथ शहर के सभी मार्ग पूरी तरह से पैक हो गए हैं।  भीड़ बढ़ने के साथ ही शहर के लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी हरकी पैड़ी के आसपास अपर रोड़ बड़ा बाजार, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, भूपतवाला, सप्तऋषि आदि इलाकों के लोगों को उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी भीड़ बढ़ने से शहर का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को जाम और पुलिस से जूझना पड़ा। सूखी नदी, खड़खड़ी और भीमगोड़ा में लगे बैरिकेडिंग पर रोकटोक से स्थानीय लोगों पुलिस उलझते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

------------------
सिडकुल काम पर जाने वालों सबसे अधिक दिक्कतें
कांवड़ मेले की भीड़ के कारण सिडकुल आने जाने वाले कर्मचारी सबसे ज्यादा दिक्कतें झेल रहे हैं। उत्तरी हरिद्वार से करीब छह सौ से अधिक महिला व पुरुष सिडकुल की कंपनियों में काम करते हैं। भीड़ के चलते बसें  भीमगोड़ा और खड़खड़ी तक नहीं आ रही हैं। इन लोगों को कई किलोमीटर पैदल ही चलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed