फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kankhal Bndhafod in sex racket

कनखल में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़

Wed, 02 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 02 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल के बसंत विहार फेज दो (जमालपुर कलां) में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कालोनीवासियों ने ही कर डाला। कालोनीवासियों ने आपत्तिजनक स्थिति में चार युवकों एवं दो कालगर्ल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक कालोनीवासी की ही शिकायत पर देह व्यापार एक्ट के तहत सभी की गिरफ्तारी  कर ली गई।

विज्ञापन

 सोमवार की देर रात बसंत विहार फेज दो के कालोनीवासी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और धड़धड़ाते हुए एक घर में घुस गए। आरोप है कि घर में चार युवक एवं दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे। मौके पर शक्तिवर्द्धक दवाइयां और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। कालोनीवासियों की सूचना पर कनखल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवकों एवं युवतियों को थाने ले आई। कालोनीवासी परमिल पुत्र काशीराम ने सभी के खिलाफ देह व्यापार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि युवकों के नाम सुमित निवासी गांव भोगपुर लक्सर, अभिषेक तोमर निवासी गंगोत्री स्ट्रीट, विष्णुगार्डन कनखल, अंकुर निवासी 199/2 आर्यनगर कालोनी, ज्वालापुर एवं शिवम बंसल निवासी मोहल्ला कोटरावान, सिटी गारमेंटस के पास ज्वालापुर है। जबकि युवतियों में से एक कनखल और दूसरी अल्मोड़ा की रहने वाली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालिका फरार होने में कामयाब हो गई। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है युवकों का प्रोफाइल
हरिद्वार। अवैध देह व्यापार के मामले में हत्थे चढ़े तीन युवक संपन्न घराने से ताल्लुक रखते हैं। बीबीए कर चुके अभिषेक के पेशे से डॉक्टर पिता खन्नानगर में कार्यरत हैं। 12वीं तक पढ़े लिखे शिवम के पिता की ज्वालापुर में जूस की दुकान है। बीबीए पास अंकुर के पिता ऋषिकेश में एक बैंक में अधिकारी हैं। इन सभी के परिजन थाने में ही डटे हुए थे और अपने अपने लाडलों को निर्दोष बता रहे थे।

बेटी को भी उतारा जिस्मफरोशी के धंधे में
हरिद्वार। सेक्स रैकेट संचालिका का यह पुराना धंधा है। इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ी दो युवतियों में से एक उसी की ही सगी बेटी है। यह जानकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। तीन युवकों के अलावा गिरफ्त में आया सुमित भी उसी का ही दामाद है और खनन के धंधे से जुड़ा है।


दोस्तों को पैरवी करनी पड़ी महंगी
हरिमद्वार। अपने दोस्तों को भीड़ से छुड़ाने आना चार युवकों को भी महंगा पड़ा। भीड़ ने उन्हें भी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वे भी रात भर हवालात में ही रहे। फिर पुलिस ने मंगलवार सुबह उनके परिजनों को बुलाया और डांट डपट के बाद उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed