फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jitendra Narayan Tyagi will become the saint of Niranjani Akhara

निरंजनी अखाड़े के संत बनेंगे जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी

Tue, 24 May 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Narayan Tyagi will become the saint of Niranjani Akhara
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी और शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वाम? - फोटो : HARIDWAR
इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और हरिद्वार में हुई धर्मसंसद से चर्चाओं में आए जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी अब जल्द ही निरंजनी अखाड़े के संत बनेंगे। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मां मनसा देेवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से शांभवी पीठाधीश्वर व शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप के साथ भेंट की।
विज्ञापन

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप व जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद के समक्ष संन्यास लेने की इच्छा जताई थी। वह मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे और स्वामी आनंद स्वरूप के साथ निरंजनी अखाड़े में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में किस तरह जितेंद्र नारायण त्यागी को संन्यास दिलाया जा सकता है इस पर चर्चा की गई। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि जितेंद्र नारायण त्यागी ने अब हिंदू धर्म अपना लिया है, इसलिए वह संन्यास धारण कर सकते हैं। जिसके लिए सभी अखाड़ों से वार्ता की जाएगी और जल्द ही उन्हें संन्यास दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं जितेंद्र नारायण त्यागी निरंजनी अखाड़े के संत बन सकते हैं या नहीं इस सवाल पर बोलते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि जब कोई हिंदू धर्म धारण कर लेता है तो वह संत बन सकता है और हमें ऐसे व्यक्तियों की अति आवश्यकता है जो समाज के लिए कार्य करना चाहते हैं। जब कोई संत परंपरा में आ जाता है तो वह किसी मजहब का नहीं कहलाता वह सभी धर्मों के लिए कार्य करता है और सभी धर्मों का भला चाहता है। वहीं शांभवी धाम पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि जब हम जितेंद्र नारायण त्यागी से जेल में मिलने गए थे तब उन्होंने संन्यास लेने की इच्छा जताई थी। इसी संदर्भ में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed