{"_id":"6ac0e5b4c65fb4ee1b0d3153","slug":"jewelry-stolen-after-breaking-house-lock-report-filed-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154848-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, परिवार गया हुआ था बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र की गुरुबख्श विहार कॉलोनी में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बना लिया। परिवार के साथ मंगलौर गए गृहस्वामी शाम को वापस लौटे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नितिन राठी निवासी सेठी नर्सिंग होम के पास गुरुबख्श विहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे अपने फ्लैट पर ताला लगाकर परिवार के साथ ग्राम थीथकी कवांदपुर, मंगलौर स्थित अपनी बहन के घर गए थे। शाम करीब 6:30 बजे जब वह वापस लौटे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे जेवरात गायब थे।
चोरी हुए सामान में एक सोने का गले का सेट, एक जोड़ी सोने के झुमके, सोने की एक चेन, दो सोने के ब्रेसलेट, बच्चों के सोने के दो कड़े, सोने की दो अंगूठियां और चांदी की एक चेन शामिल हैं। जेवरात चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद