फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jewelry missing from former mayor's hotel, report filed against manager and two others

Haridwar News: पूर्व मेयर के होटल से जेवर गायब, मैनेजर समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 May 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 06 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Jewelry missing from former mayor's hotel, report filed against manager and two others
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन

- यात्रियों ने पुलिस पर पूर्व मेयर के दबाव में रिपोर्ट न दर्ज करने का लगाया आरोप
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला स्थित भाजपा के पूर्व मेयर के होटल में ठहरे पर्यटकों के कमरे से जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्यटकों ने होटल मैनेजर और एक कर्मचारी पर शक जताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जां शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पूरन सिंह निवासी रानीधारा रोड अल्मोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों के साथ 30 अप्रैल को हरिद्वार घूमने आए थे। उन्होंने भूपतवाला स्थित एक होटल में कमरे बुक कराए थे। शुरुआत में उन्हें कमरा नंबर 201 और 202 दिया गया लेकिन तकनीकी खराबी बताकर बाद में कमरा नंबर 301 आवंटित कर दिया गया। बताया कि बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जाने के बाद जब दोपहर में लौटे तो कमरे में रखी अटैची का सामान बिखरा पड़ा मिला व उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। आरोप लगाया कि होटल के कर्मचारी किशोरी लाल और मैनेजर सन्नी कश्यप पर उन्हें शक है, क्योंकि कमरे की डुप्लीकेट चाबी उनके पास रहती थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, यात्रियों का आरोप है कि पूर्व मेयर के दबाव में आकर कुछ पुलिसकर्मी उन पर दबाव बना रहे हैं। पहले कई दिन तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब उन्हें कहा जा रहा है कि वे जेवरात कहीं और छोड़कर आए थे। उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में आने के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन अब उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed