फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jethani accused of assaulting Devrani

जेठानी ने देवरानी को पीटा, कमरे को लेकर झगड़ा

Tue, 22 Feb 2022 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Jethani accused of assaulting Devrani
जेठ के बेटे की शादी में सामान रखने के लिए दिए गए कमरे को खाली करने को लेकर जेेठानी ने देवरानी के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक निशा पत्नी रविंद्र कुमार निवासी गांव जगजीतपुर थाना कनखल ने शिकायत देकर बताया कि 13 दिसंबर 2021 को उसके जेठ महेश कुमार के बेटे विमल की शादी थी। जिसके चलते उसके पति ने मेहमानों के रहने के लिए व महेश के मकान की खस्ताहालत को देखते हुए अपने मकान का ऊपरी तल का एक कमरा सामान रखने के लिए दिया था। शादी के एक माह बीत जाने के बाद जब कमरा खाली करने के लिए कहा तो जेठ विमल जेठानी रमन आग-बबूला हो गए और गाली-गलौच करने लगे। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस चौकी में शिकायत दी। पीड़िता का आरोप है कि 12 फरवरी को सुबह 11 बजे के करीब उसके पति की गैर मौजूदगी में जेठ के ससुराल वाले उसके मकान में घुसे और उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed