{"_id":"585420b74f1c1be851649788","slug":"jeans-and-shoes-bought-stolen-from-cemetery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट से चोरी कर खरीदी जींस और जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशान घाट से चोरी कर खरीदी जींस और जूते
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरों ने शमशान घाट पर अपनी माता का अंतिम संस्कार करने आए शोकाकुल बेटे को भी नहीं बख्शा। जेब से 40 हजार की नगदी व मोबाइल चुराने के बाद चोरों ने जमकर ऐश की। चुराई गई नगदी से पार्टी करने के साथ ही महंगी जींस और जूते भी खरीदे। देहरादून निवासी पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी सामान बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक देहरादून सेवक आश्रम रोड निवासी दिनेश नौटियाल की माता का देहांत हो गया था। परिवार उनका अंतिम संस्कार करने बृहस्पतिवार को हरिद्वार खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचा था। परिवार अंतिम संस्कार में व्यस्त था, इसी बीच दिनेश नौटियाल की जेब से 40 हजार की नगदी, मोबाइल सहित क्रेडिट व एटीएम कार्ड आदि दस्तावेज चोरी हो गए। जिससे पहले से ही शोक में डूबे परिवार की टेंशन और बढ़ गई। घटना की सूचना पर खड़खड़ी पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने धरपकड़ के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को तीन आरोपियों को सर्वानंद घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रदीप गिरी पुत्र विरेंद्र गिरी निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा, नरेश कुमार पुत्र इतवारी लाल निवासी गुरुदेई गली ब्रह्मपुरी और राहुल चिकना पुत्र किशन कौशिक निवासी लालपुल झुग्गी बस्ती पटेलनगर देहरादून बताया। उनके कब्जे से 13 हजार की नगदी, मोबाइल सहित करीब 15 हजार से खरीदी गई जींस और जूते भी बरामद हुए।
चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि आरोपियों के पास एक बिना नंबर वाली बाइक भी मिली है। यह भी चोरी की हो सकती है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों को पकडने वाली पुलिस टीम मेें चौकी प्रभारी रणजीत सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, सतेंद्र और मनोज डोभाल शामिल रहे।