फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jasmahendra became president and secretary Ajay

जसमहेंद्र अध्यक्ष और अजय बने सचिव

Thu, 22 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Thu, 22 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला बार संघ के वार्षिक चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान में जसमहेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर तो सचिव पद पर अजय चौहान ने जीत हासिल की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव आदि पदों के लिए कुल 24 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक  और कार्यकारिणी के सात सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया गया है। मतदान 489 मतदाताओं ने किया।


बृहस्पतिवार को जिला बार संघ की कार्यकारिणी के मतदान के लिए चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार और सचिव पद पर तीन प्रत्याशियों ने किस्मत अजमाई। घोषित कार्यक्रमानुसार के अनुसार सुबह दस बजे से बार संघ के सभागार में मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अनोज गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी  मौहम्मद वैश आलम और अनुज शर्मा की देखरेख में चुनाव कराए गए। देर रात में हुई मतगणना में जसमहेंद्र सिंह उर्फ मोंटू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को विपिन गोयल को 83 मतों से हराकर विजय हासिल की। सचिव पद पर अजय चौहान जीते। सह सचिव पद पर रमन कुमार सैनी ने, उपाध्यक्ष पद पर निशा शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर संदीप ने जीत दर्ज कर की। सुरेश कुमार शर्मा  को कोषाध्यक्ष और सतेंद्र कुमार को आय व्यय निरीक्षक पहले निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। कार्य कारिणी के सात सदस्यों पर संदीप वर्मा,  प्रणव, बंसल, सचिन कुमार, मनोज कुमार, अजय मनचंदा, गीता और राजीव शर्मा को  भी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया था। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को तरसेम सिंह चौहान, राकेश सिंह, कुलदीप सिंह, आलोक राजपूत, सुशील कुमार, भूपेंद्र, संजय चौहान, प्रभाकर गुप्ता, शिवकुमार धामा, राजेश राठौर, विदित चौहान, कुलवंत सिंह, सुनील कुमार, पवन चौहान आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed