मां जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन के बैनर तले चार मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
जगजीतपुर स्थित जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने सोमवार को धरना शुरू कर दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित फील्ड कर्मचारियों को विभाग की ओर से शीतकालीन वर्दी और जूता अविलंब दिलाया जाए। साथ ही मृतक आश्रितों को अतिशीघ्र नियुक्ति दी जाए। हरिद्वार और ऋषिकेश के आवासीय भवनों को वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों को आवंटित किया जाए। जिला सचिव रामबाबू ने कहा कि इस बार धरना किसी आश्वासन पर समाप्त नहीं होगा। जब तक मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं हो जाएगा, तब तक हड़ताल कर धरना जारी रहेगा। इस मौके पर राजेंद्र तेश्वर, मुकेश कुमार, रामकुमार, हरीश भट्ट, राजकुमार चौधरी, रमेशदत्त शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, जियालाल शर्मा, पूरन चंद्र पाठक, लालाराम, राजेश कुमार, दीपक कुमार, तुंगल सिंह, सरला देवी, कौशल देवी, उमा देवी आदि मौजूद थे।