फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Jail No Furnish's Showroom

जेल नहीं फर्नीचर्स का शोरूम बोलिए जनाब

Sun, 19 Mar 2017 10:21 PM IST
कुणाल दरगन हरिद्वार
कुणाल दरगन हरिद्वार Updated Sun, 19 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार की जेल की पहचान अब फर्नीचर्स शोरूम के रूप में भी हो रही है। आप ऑर्डर पर अपना मनचाहा फर्नीचर्स बनवा सकते हैं, वो भी बाजार से सस्ते दामों पर। यही नहीं आप मैटीरियल भी खुद दे सकते हैं। देश भर में लगने वाली प्रदर्शनी में जेल में बन रहे फर्नीचर्स के आइटम जमकर बिक रहे हैं।


जेल में फर्नीचर्स बनाने की शुरूआत कई वर्ष पहले हुई थी, लेकिन जेल की जरूरत के लिहाज से ही फर्नीचर्स बनता है। कुछ समय पहले फर्नीचर्स के बाजार में भी जेल प्रशासन ने अपना भाग्य आजमाने की ठानी। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने जेल में कैद उन कैदियों को ढूंढा, जो कारपेंटर के कार्य में निपुण थे। जेल अधीक्षक ने खुद अपने घर के लिए फर्नीचर्स भी बनवाया। फिर धीरे-धीरे देश भर में लगने वाली प्रदर्शनी में अपना फर्नीचर्स उतारा। हाल ही में हरियाणा और देहरादून में लगी प्रदर्शनी में हरिद्वार जेल प्रशासन ने करीब एक लाख, तीस हजार का फर्नीचर्स बेचा। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा के मुताबिक कोई आम शहरी भी फर्नीचर्स बनवा सकता है। यदि वह अपना मैटीरियल लकड़ी दे देता है तो ठीक, वरना लकड़ी बाजार से खरीद ली जाती है। जेल में फिलहाल कई डिजाइन के शू रैक, मछली डिजाइनदार चकला बेलन, मिनी टेबल, टेबल, रॉकिंग चेयर और कुछ शोपीस तैयार हैं। कई आम शहरी यहां से डबल बेड, डाइनिंग टेबल, टेबल, सोफा बनवा चुके है। बताया कि करीब 50 कैदियों की टीम फर्नीचर्स बनाने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed