फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   It is important to connect the youth with automation and technology

Haridwar News: युवाओं को ऑटोमेशन और तकनीकों से जोड़ना जरूरी

Sat, 22 Mar 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
It is important to connect the youth with automation and technology
Iएक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया
विज्ञापन

I

Iभारतीय मानक ब्यूरो देहरादून की ओर से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के मानक क्लब के विद्यार्थियों के लिए हरिद्वार सिडकुल स्थित पैनासोनिक इंडस्ट्रियल यूनिट में एक्सपोजर विजिट की गई।I
Iकार्यक्रम की शुरुआत में पैनासोनिक सिडकुल हरिद्वार की इकाई के गुणवत्ता यूनिट प्रमुख जय भगवान और दीपक चौहान ने औद्योगिक इकाई की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। पैनासोनिक की ओर से सीएसआर के तहत किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। आईआईटी रुड़की के अनेक विद्यार्थियों ने औद्योगिक स्थल पर औद्योगिक प्रक्रिया को जाना और विषय से संबंधित प्रश्नों पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।I
विज्ञापन

Iमानक क्लब के छात्र मनोज कुमार ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को तकनीकी के विषय में जानने का अवसर मिला है। निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि आने वाला समय ऑटोमेशन और तकनीकों का होगा, इसलिए हमें युवाओं को तकनीकों व ऑटोमेशन से जोड़ना होगा। उन्होंने बताया कि मानक क्लब के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही। औद्योगिक भ्रमण की योजना से युवाओं में तकनीकी दक्षता का विस्तार हो रहा है। इस मौके पर सह निदेशक सचिन चौधरी, डा. जितेंद्र सिंह नेगी, विजय शर्मा, रोहित पांडेय, जय भगवान, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed