{"_id":"587bb6194f1c1bd103efe553","slug":"ishq-ghost-descended-nurse-took-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्क का भूत उतरा, नर्स को ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्क का भूत उतरा, नर्स को ले गए परिजन
hridwar uttrakhanda india
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इश्क का भूत सिर से उतरने के बाद आगरा की युवती को उसके परिजन अपने साथ ले गए। पुलिस ने लिखापढ़ी में युवती को परिजन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को आगरा की रहने वाली एक युवती नशे में उत्पात मचाती हुई मिली थी। जब पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली लाई थी तब पूरे मामले की हकीकत सामने आई थी। दरअसल, पेशे से नर्स रही युवती का चार माह पूर्व फेसबुक पर उत्तरी हरिद्वार के भीमगोडा के रहने वाले चूडीमाला व्यापारी से प्रेम प्रसंग हो गया था। शादी के इरादे से युवती जब शुक्रवार को यहां पहुुंची थी तब उसे तब झटका लगा था जब प्रेमी विकलांग निकला। युवती मुंह मोड़कर वापस चल दी थी और रास्ते में एक रिक्शा चालक की मदद से खरीदकर शराब पी ली थी। रिक्शा चालक उसका सामान लेकर भी चपत हो गया था। प्रेमिका के कोतवाली में होने की जानकारी मिलने पर प्रेमी भी पहुंच गया था। लाख मान मनौव्वल के बाद भी युवती शादी के लिए राजी नहीं हुई। इधर पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन आगरा से पहुंच गए थे। एसएसआई पंकज देवरानी ने बताया कि युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन