{"_id":"6102f75b8ebc3e586e4b76b2","slug":"investigation-of-non-payment-of-cleaning-workers-in-kumbh-haridwar-news-drn385964166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में सफाई कर्मियों को भुगतान न होने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में सफाई कर्मियों को भुगतान न होने की जांच
विज्ञापन
कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों को भुगतान नहीं करने के मामले में जांच बैठा दी गई है। जिलाधिकारी सी रवि शंकर की ओर से जांच को नियुक्त किए गए अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम प्रशासन से प्रकरण से जुड़े अभिलेख तलब किए हैं।
कुंभ के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए अस्थायी सफाई कर्मचारियों को रखा गया था। नगर निगम प्रशासन ने एजेंसियों के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की तैनाती की थी। सफाई कर्मचारियों को एजेंसियों की ओर से ही भुगतान किया जाना था। जानकारी के अनुसार करीब ढाई सौ कर्मचारियों ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य पूनम वाल्मीकि से भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। पूनम वाल्मीकि ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी सी रवि शंकर ने अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा को मामले की जांच सौंपी है।
अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिलने की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन को अभिलेख देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आयोग की सदस्य, एजेंसियों और शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जांच कर रिपोर्ट शीघ्र ही जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।