फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Inverter demand increased due to power cut

बिजली कटौती से बढ़ी इंवर्टर-बैटरों की डिमांड

Sat, 21 May 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Inverter demand increased due to power cut
धर्मनगरी में बिजली की कटौती ने बैटरी और इन्वर्टर की डिमांड को बढ़ा दिया है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले एक महीने में करीब 30 से 40 फीसदी काम बढ़ गया है। हालांकि, पिछले सालों के मुकाबले यह कम है। लोग बिजली संकट से राहत पाने के लिए अपने घरों में इन्वर्टर लगवा रहे हैं। जिन लोगों की क्षमता इन्वर्टर खरीदने की नहीं है वह बैटरी वाले पंखों से काम चलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए भी उन्हें 700 से 800 रुपये खर्च करना पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सूरज की तपिश और ऊपर से बिजली की कटौती ने आम लोगों को इतना परेशान किया कि इन्वर्टर और बैटरी का कारोबार बढ़ा दिया है। कंपनियां भी तरह-तरह की सुविधाएं दे रही हैं। इन दिनों सबसे अधिक बिक्री कोंबो यानी (इन्वर्टर व बैटरी) दोनों की है। इसमें ब्रांडेड इन्वर्टर और बैटरी तीन से चार सालों तक की वारंटी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इन्वर्टर व बैटरी को फाइनेंस पर भी दिया जा रहा है। ब्रांडेड इन्वर्टर व बैटरी (कोंबो) कई रेंज में मौजूद हैं। इसमें न्यूनतम 17 हजार से लेकर 20 हजार तक शामिल हैं। इससे खरीदारों को सामान खरीदना आसन हो रहा है। बाजार में इस समय सात साल तक की गारंटी पर बैटरी उपलब्ध हैं। इसके लेकर उपभोक्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा वाले भी खरीद रहे बैटरे
शहर के कई इलाकों में रात को ही तीन से चार घंटे के लिए पावर कट लगता है। ऐसे में लोग अपनी पुरानी बैटरी बदलने लगे है। विक्रेताओं का कहना है कि सबसे ज्यादा बैटरी ई-रिक्शा वाले खरीद रहे हैं। पूछने पर बताते है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से उनकी बैटरी चार्ज नहीं हो रही है, इसकी वजह से अतिरिक्त बैटरी लेनी पड़ रही है। एक बैटरी को चार्ज होने पर 8 से 10 घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में बैटरी और इन्वर्टर की बिक्री में काफी उछाल आया था। इसका मुख्य कारण कोयला संकट से उत्पन्न बिजली संकट को लेकर बना माहौल था। यदि देखा जाए तो 25 से 30 फीसदी तक मामूली उतार-चढ़ाव के साथ बिक्री बढ़ी है।

- हिमांशु आर्य, एचएस इलेक्ट्रानिक अंसारी मार्केट ज्वालापुर
आबादी बढ़ने और एकल परिवार की संस्कृति बढ़ने के कारण इन्वर्टर और बैटरी की बिक्री लगातार हो रही है। फिलहाल भीषण गर्मी और ऊपर से बिजली की कटौती ने इसकी बिक्री में इजाफा ला दिया है।
- ललित कुमार, ललित इंटरप्राइजेज, ज्वालापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed