{"_id":"6ace18a068a4d32b820ae45e","slug":"instructions-to-expedite-beautification-works-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5303-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ : हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ : हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों के सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश
विज्ञापन
फोटो
- 66.77 करोड़ रुपये से मालवीय, सुभाष, कांगड़ा और रोड़ीबेलवाला घाटों का किया जा रहा सुंदरीकरण
- राजा भागीरथी की तपस्या और मां गंगा के अवतरण को लाइट एंड शो के माध्यम से प्रदर्शित करने की योजना
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ के तहत हरकी पैड़ी और उससे सटे घाटों के सुंदरीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब इन कार्यों की प्रगति लगभग 53 प्रतिशत पहुंची है। सोमवार को सीएम ने गंगा पूजन के बाद मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों के साथ चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा।
मुख्यमंत्री धामी ने गंगा पूजन के बाद मेला अधिकारी से चल रहे सुंदरीकरण कार्यों की जानकारी भी ली थी। उन्होंने कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी पूरी सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया गया है। बता दें कि लगभग 66.77 करोड़ रुपये की लागत से मालवीय, सुभाष, कांगड़ा और रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के घाटों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इन कार्यों में टूटी हुई रेलिंग, फर्श और सीढ़ियों की मरम्मत शामिल है। इन घाटों का नवीनीकरण और सुंदरीकरण हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड से भी करोड़ों रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों में घाटों और पुलों का सुंदरीकरण और लाइटिंग आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त, कनखल स्थित सतीकुंड के सुंदरीकरण की भी घोषणा की गई है, ताकि इसे विश्व पटल पर पहचान मिल सके। मुख्यमंत्री ने हरकी पैड़ी पर राजा भागीरथी की तपस्या और मां गंगा के अवतरण को लाइट एंड शो के माध्यम से प्रदर्शित करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
-- -
बयान...
हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों का सुंदरीकरण हरिद्वार को एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि कुंभ मेले से पहले ये सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे हो जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। - सोनिका, मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार