{"_id":"6a3e7fe698346d813f0b0686","slug":"inspirational-messages-shared-with-youth-at-an-anti-drug-awareness-camp-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-2689-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर में युवाओं को दिए प्रेरणादायक संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर में युवाओं को दिए प्रेरणादायक संदेश
Fri, 26 Jun 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए न्यायिक अधिकारी
- विधि इंटर्न ने कविताओं और नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति का संदेश देकर किया जागरूक
रोशनाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पुलिस लाइन रोशनाबाद में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें विभिन्न विभागों ने सहयोग किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और युवाओं को प्रेरणादायक संदेश देना था। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और हरिद्वार के नशा मुक्ति केंद्रों ने सहयोग किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, प्रभारी सचिव ज्योति बाला समेत अन्य न्यायिक अधिकारी भी इसमें प्रतिभाग किए। कार्यक्रम में चित्रकला और रस्सा-कस्सी प्रतियोगिताएं हुईं। नशा मुक्ति केंद्रों के व्यक्तियों और पुलिस कांस्टेबलों ने इनमें भाग लिया। एक मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया गया, जिसमें क्षयरोग और एचआईवी की जांच की गईं। विधि इंटर्न ने कविताओं और नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति का संदेश दिया। नालसा और पुलिस विभाग की नशा मुक्ति पर बनी वीडियो भी दिखाई गईं। शिविर में पुलिस विभाग के एसआई एलएस बुटोला और इंस्पेक्टर शांति प्रसाद गंगवार ने नशा मुक्ति पर विचार व्यक्त किए। प्रभारी सचिव ज्योति बाला ने एनडीपीएस अधिनियम और नालसा डॉन योजना 2025 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. हेमंत खर्कवाल, सीओ सदर पुलिस लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी और आरआई प्रवीण आलोक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।