{"_id":"61b21b5f659aaa04f027324c","slug":"indigenization-in-defense-equipment-will-get-a-boost-haridwar-news-drn3982955186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा उपकरणों में स्वदेशीकरण को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा उपकरणों में स्वदेशीकरण को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा क्षेत्र में उपकरणों के स्वदेशीकरण और उनकी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को बहादराबाद स्थित एक होटल में उद्यमियों की बैठक में कर्नल वीएस रावत ने डिफेंस कॉर्डिनेटर के रूप में रक्षा विभाग का प्रतिनिधित्व किया। इस मौके पर उद्यमियों ने कहा कि बैठक हरिद्वार जिले के लिए एक नया प्रवेश द्वार खोलने में मदद करेगी।
सत्र की शुरूआत में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी टीम एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने से हुई। सत्र में सिडकुल उत्तराखंड एवं सिडकुल मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन, भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ फार्मा, हरिद्वार इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कर्नल वीएस रावत ने रक्षा विभाग को किस तरह के उत्पाद की जरूरत होती है। उनके टेंडर और कौन-कौन सी साइट पर देखी जा सकती हैं व कैसे आवेदन किया जा सकता है, विस्तार से जानकारी दी। कहा कि रुड़की, हरिद्वार और देहरादून में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर डिफेंस हब बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
सिडकुल मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने कहा कि रुड़की के कई उद्योग काफी लंबे समय से डिफेंस के लिए काम कर रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन एवं महासचिव राज अरोड़ा ने उद्योग किस प्रकार डिफेंस के लिए काम कर सकते है, क्या उत्पाद चुन सकते हैं, आदि सवाल किए। क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल गिरधर सिंह रावत ने कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र में भेल के अधिकारियों के अलावा करीब 25 उद्यमियों ने हिस्सा लिया। संचालन एसएमएयू के हरिंदर गर्ग और अजय जैन ने किया।