फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Indigenization in defense equipment will get a boost

रक्षा उपकरणों में स्वदेशीकरण को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 09 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Indigenization in defense equipment will get a boost
रक्षा क्षेत्र में उपकरणों के स्वदेशीकरण और उनकी अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बृहस्पतिवार को बहादराबाद स्थित एक होटल में उद्यमियों की बैठक में कर्नल वीएस रावत ने डिफेंस कॉर्डिनेटर के रूप में रक्षा विभाग का प्रतिनिधित्व किया। इस मौके पर उद्यमियों ने कहा कि बैठक हरिद्वार जिले के लिए एक नया प्रवेश द्वार खोलने में मदद करेगी।
विज्ञापन

सत्र की शुरूआत में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी टीम एवं अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने से हुई। सत्र में सिडकुल उत्तराखंड एवं सिडकुल मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन, भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ फार्मा, हरिद्वार इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कर्नल वीएस रावत ने रक्षा विभाग को किस तरह के उत्पाद की जरूरत होती है। उनके टेंडर और कौन-कौन सी साइट पर देखी जा सकती हैं व कैसे आवेदन किया जा सकता है, विस्तार से जानकारी दी। कहा कि रुड़की, हरिद्वार और देहरादून में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर डिफेंस हब बनाने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिडकुल मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने कहा कि रुड़की के कई उद्योग काफी लंबे समय से डिफेंस के लिए काम कर रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन एवं महासचिव राज अरोड़ा ने उद्योग किस प्रकार डिफेंस के लिए काम कर सकते है, क्या उत्पाद चुन सकते हैं, आदि सवाल किए। क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल गिरधर सिंह रावत ने कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र में भेल के अधिकारियों के अलावा करीब 25 उद्यमियों ने हिस्सा लिया। संचालन एसएमएयू के हरिंदर गर्ग और अजय जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed