फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   India will be strong if Hindu society remains united: Jagdish

हिंदू समाज एकजुट रहेगा तो सशक्त होगा भारत : जगदीश

Fri, 27 Feb 2026 06:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
India will be strong if Hindu society remains united: Jagdish
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश ने कहा कि हिंदू समाज एकजुट रहेगा तो भारत सशक्त होगा, इसलिए हिंदू समाज को संगठित रहने की जरूरत है। दक्षिणी उपनगर हरिद्वार की रघुनाथ बस्ती में हुए विशाल हिंदू सम्मेलन में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक जगदीश ने कहा कि युवाओं को भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपना होगा, तभी जाकर राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भारत को विश्व गुरु बनाए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से भारत माता को परम वैभव संपन्न कराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने हिंदू समाज से स्वयंसेवक का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

स्वामी अनंतानंद ने कहा कि संघ की ओर से किए जा रहे कार्य से भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे विश्व में भारत माता की जयकार पूरे विश्व में गूंज रही है। शोभना पालीवाल ने कहा कि महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आएं, बच्चों को संस्कार दें, ताकि, वह भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जड़े रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मैठाले, कार्यक्रम के संयोजक आलोक चौहान, नगर सेवा प्रमुख संजय शर्मा, मोहित शर्मा, डॉ. अनुराग, जगदीप, वीर प्रताप, विकास, किरण, अभिनव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed