{"_id":"621bbb61b20d4f37561c84eb","slug":"incentive-money-to-14-doctors-employees-are-staring-haridwar-news-drn4051800195","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 डॉक्टरों को प्रोत्साहन राशि, मुंह ताक रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 डॉक्टरों को प्रोत्साहन राशि, मुंह ताक रहे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड काल में काम करने वाले चिकित्सकों को तो प्रोत्साहन राशि से नवाज दिया गया है। लेकिन कर्मचारी काम करने के बावजूद भी प्रोत्साहन राशि के लिए मुंह ताक रहे हैं।
सरकार की ओर से कोविड काल में ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जा रहा है। इसमें जिला अस्पताल के 14 डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है। इन डॉक्टरों को दस-दस हजार देकर सम्मानित किया गया है। कर्मचारियों को यह राशि नहीं दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल में सबसे अधिक काम किया है। नर्सों ने अपने बच्चों की परवाह किए बगैर एक साथ तीन-तीन शिफ्टों में काम किया। सरकार की ओर से अब तक उनके साथ सौतेला व्यवहार अपनाया जा रहा है। जिससे वह खुद का अपमानित महसूस कर रहे हैं।
जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. चंदन मिश्रा का कहना है कि सरकार की तरफ से उन्हीं डॉक्टरों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। जिन्होंने कोरोना काल में ड्यूूटी की। बात रही कर्मचारियों की तो उन्होंने भी काम किया है। इसमें कोई शक नहीं है। पर सरकार की तरफ से अभी कोई ऐसे आदेश नहीं आए हैं। आदेश आएंगे तो उनका नाम भेजकर उन्हें भी प्रोत्साहन राशि दिलवा दी जाएगी।