फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In view of the Lok Sabha elections, transfers of police

Haridwar News: जिले की 15 महिला एसआई सहित 21 दरोगा इधर से उधर

Thu, 25 Jan 2024 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
In view of the Lok Sabha elections, transfers of police
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर होने शुरू हो गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मंगलवार देर रात 15 महिला उप निरीक्षकों सहित 21 दरोगाओं के तबादले किए। जल्द ही कई थानों और कोतवाली प्रभारियों को भी हटाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन




एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश के मुताबिक, बहादराबाद थाने में तैनात पूनम प्रजापति को कोतवाली नगर, ज्वालापुर से संदीपा भंडारी को कोतवाली रुड़की और पूजा पांडे को भगवानपुर भेजा गया है। कनखल थाने से महिला उपनिरीक्षक निशा को थाना खानपुर, लक्सर से गीता चौहान को श्यामपुर, भगवानपुर से अंजना चौहान को ज्वालापुर और मनसा ध्यानी को मंगलौर भेजा गया है। लक्सर से एकता ममगाईं को थाना कलियर, रानीपुर कोतवाली से ज्योति नेगी को कोतवाली गंगनहर, खानपुर से कल्पना शर्मा को थाना बहादराबाद, मंगलौर कोतवाली से भावना पंवार को कनखल थाना, थाना पथरी से करुणा रोंकली को लक्सर, पुलिस लाइन से प्रियंका इजराल को कोतवाली रानीपुर, गंगनहर कोतवाली से शाहिदा प्रवीन को थाना पथरी भेजा है।
विज्ञापन


कलियर थाने से महिला अपर उपनिरीक्षक रीना कुंवर को रानीपुर कोतवाली भेजा गया है। सिडकुल थाने से उपनिरीक्षक अजय कृष्ण को कोतवाली गंगनहर, भगवानपुर थाने से अनिल को थाना सिडकुल और ब्रह्मदत्त को थाना खानपुर, सुनील को गंगनहर कोतवाली से रानीपुर कोतवाली, देवेंद्र पाल को रुड़की से श्यामपुर थाना और आशीष भट्ट को पुलिस लाइन से कोतवाली रुड़की भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed