फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In Haridwar, two parties fought with sticks and sticks, seven arrested

Haridwar News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, सात गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2023 05:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
In Haridwar, two parties fought with sticks and sticks, seven arrested
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिडकुल। थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई और लाठी-डंडे चल गए। जिसमें, कई लोग चोटिल हो गए। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। उसी के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
सोमवार को ग्राम टांडा औरंगाबाद में पेड़ गिरने के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के घर के बाहर पहुंचकर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। दूसरे पक्ष ने भी डंडा उठाकर वार किए जिसमें कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष तहरीर देने कोर्ट चौकी पहुंचा जहां चौकी प्रभारी से भी गहमा-गहमी हो गई। पुलिस पर आरोप लगाते हुए वह एसएसपी के यहां जाने की बात कह कर चला गया।
विज्ञापन

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी बबलू पुत्र महावीर, विक्की पुत्र मांगेराम, नवनीत पुत्र पूरण सिंह, अक्षय पुत्र बबलू और वेलम सिंह पुत्र नकली, बलकार पुत्र जयपाल निवासीगण टांडा औरंगाबाद और रवि पुत्र कृष्णा निवासी कृष्ण विहार फेज-2 सिडकुल का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed