फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   In 21 years, not only the state but the development of the leaders: Imran

21 सालों में प्रदेश नहीं सिर्फ नेताओं का हुआ विकास: इमरान

Mon, 27 Dec 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
In 21 years, not only the state but the development of the leaders: Imran
हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जमालपुर में जनसभा को संबोधित करते दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इम - फोटो : HARIDWAR
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि 21 साल में उत्तराखंड में सिर्फ नेताओं का विकास हुआ है। नेता सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने की राजनीति करते आए हैं। 2022 में भाजपा और कांग्रेस को जनता सत्ता से बाहर कर देगी। आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत विकल्प है और सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जमालपुर में जनसभा की। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दोनों दलों के नेताओं के पास एक-दूसरे के स्टिंग ऑपरेशन हैं। दोनों का एक-दूसरे से गहरा नाता है। अब तक दोनों ही पार्टियों का कोई विकल्प नहीं होने से इनको वोट करना मजबूरी थी। अब प्रदेश की जनता को आप पार्टी के रूप में मजबूत विकल्प मिला है। चंडीगढ़ के नतीजे देश की जनता के सामने हैं। पहली बार निकाय चुनावों में उतरी आप पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन बड़ा मुद्दा है। आप की सरकार बनते ही उद्योगों में 80 प्रतिशत रोजगार स्थानीय युवाओं को देंगे। बिजली के साथ रोजगार भी मुफ्त दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, ऑब्जर्वर नवीन मारिया, अमित विश्नोई, अम्बरीष गिरी, संजू नारंग, अनिल सती, अंकुर बागड़ी, यशपाल चौहान, संदीप कुमार, हरीश चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed