फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Illegal passages created by breaking railings at Haridwar Railway Station

Haridwar News: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रेलिंग तोड़कर बना दिए अवैध रास्ते

Sat, 28 Mar 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 28 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Illegal passages created by breaking railings at Haridwar Railway Station
पड़ताल
विज्ञापन

- सड़क किनारे और औद्योगिक क्षेत्र से आसानी से पहुंच जाते हैं लोग

- रेलवे के स्थानीय अधिकारी बने अनजान, उठे सवाल
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के चारों तरफ लगी रेलिंग को कुछ जगहों से तोड़कर अवैध तरीके से रास्ते बना लिए गए। लोग यहां की मुख्य सड़क किनारे और निर्मला छावनी की तरफ से इन रास्तों से सीधे प्लेटफॉर्म और ट्रैक तक पहुंच रहे हैं। लंबे समय से यही स्थिति बनी हुई है। मगर रेलवे के स्थानीय अधिकारी इससे बिल्कुल अनजान बने हुए हैं।

इस संबंध में शनिवार को अमर उजाला की टीम की ओर से रेलवे स्टेशन के रास्तों की पड़ताल की गई। पड़ताल में यहां मुख्य प्रवेश व निकासीद्वार सहित पांच रास्ते अधिकृत पाए गए । इसके अलावा देवपुरा चौक से आगे कुछ दूरी पर एक रास्ता सरकारी क्वार्टरों के साथ ही सीधा स्टेशन परिसर की ओर खुलता हुआ पाया गया। यह रास्ता पीछे की तरफ बना हुआ है। इससे आगे चलने पर यहां पास में लगी लोहे की रेलिंग टूटी हुई है और रास्ता बना हुआ है। कुछ दूरी पर चलने पर फिर ऐसे ही रास्ता बना हुआ है। इससे आगे दीवार बनी हुई है लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। निर्मला छावनी और पुराना औद्योगिक क्षेत्र की तरफ भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। इन रास्तों का उपयोग रोजाना आम लोग करते हैं। ऐसे में यह रास्ते सुरक्षा में भी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मगर रेलवे या आरपीएफ के अधिकारी इससे अनजान बनते हुए हैं, जिससे तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करना चाहा लेकिन वह बोलने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed