{"_id":"57c077fc4f1c1bd539d4f025","slug":"ignoring-government-ranipur-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीपुर क्षेत्र की उपेक्षा कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपुर क्षेत्र की उपेक्षा कर रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
bjp railly
- फोटो : amarujala
प्रदेश सरकार पर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के रानीपुर और बहादराबाद के मंडल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कैप कार्यालय पर धरना दिया। विकास कार्य नहीं कराए जाने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाने की चेतावनी दी।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा रानीपुर मंडल के अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही हैं। जनहित के मुद्दो को लेकर सरकार सजग नहीं हैं। बिजली पानी सड़कों के निर्माण नहीं हो पा रहे हैं। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलोक चमोली ने कहा कि ज्वालापुर और शिवालिकनगर में बिजली, पानी, सड़क की समस्या बनी है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान राज्य सरकार को कई बार समस्याओं को लेकर चेता चुके हैं लेकिन जन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। धरने पर बैठने वालों में चमन चौहान, वरुण वशिष्ठ, वीरेंद्र बोरी, विवेक कश्यप, आशुतोष, विरेंद्र चड्ढा, इंद्रराज दुग्गल, विपुल डंडरियाल, अनामिका शर्मा, पूनम चौहान, विपिन शर्मा, रेनू शर्मा, मन्नू रावत, वरुण वशिष्ठ, प्रमोद सैनी, धर्मपाल, अजय, बबली, सुनील प्रजापति आदि शामिल थे।