फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If you want to avoid heart disease then adopt a healthy lifestyle: Dr. Shah

दिल की बीमारी से अगर है बचना है तो अपनाएं स्वस्थ जीवन शैली : डॉ. शाह

Fri, 29 Sep 2023 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
If you want to avoid heart disease then adopt a healthy lifestyle: Dr. Shah
फोटो :
विज्ञापन

- विश्व हृदय दिवस पर आयोजित की गई गोष्ठी
- विशेषज्ञों ने बताए हृदय रोग से बचाव के उपाय
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कम उम्र के लोगों में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि लोगों को हृदय रोगों की गंभीरता का तब तक पता नहीं चलता जब तक वह इससे पीड़ित न हो जाएं। इस कारण लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए विश्व हृदय दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
‘यूज हार्ट, नो हार्ट’ यानी हृदय का उपयोग करें और हृदय को जानें विषयक गोष्ठी में विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए। गोष्ठी में मेडिकल डायरेक्टर, स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल डाॅ. संजय शाह ने बताया कि हृदय रोगों में स्ट्रोक, जन्मजात हृदय दोष, हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

दिल की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है। हृदय रोगों का मुख्य कारण है उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल की अधिकता। कोलेस्ट्रॉल के अणुओं का आकार भी दिल के रोगों की संभावना बढ़ाता है। रक्त नलिकाओं की भीतरी दीवारों पर बुरे कोलेस्ट्रॉल का जमना आदि इस श्रेणी में आता है। इसके कारण रक्त वाहिनियां संकरी हो जाती हैं और हृदय के रक्त की आपूर्ति कम हो जाती है। बढ़ती आयु के साथ-साथ कसरत करना जरूरी हो जाता है, जिसमें सुबह-शाम की सैर और हल्के व्यायाम को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed