फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'If you do not apologize, you will suffer in 2022'

‘माफी न मांगी तो 2022 में भुगतना होगा परिणाम’

Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
'If you do not apologize, you will suffer in 2022'
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते बाबा हटयोगी । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा नेता सचिन बैनीवाल और समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक के बीच हुई मारपीट मामले में अखिल भारतीय संत समिति के संत अधीर कौशिक के बचाव में सामने आ गए है। संतों का कहना है कि भाजपा नेता के माफी न मांगने पर 2022 के चुनाव में भाजपा को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेस क्लब में अखिल भारतीय राष्ट्रीय संत समिति और भारत साधु समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। इसमें अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने कहा कि 24 जुलाई को चंद्राचार्य चौक पर गैस पाइप लाइन में रिसाव को लेकर पंडित अधीर कौशिक ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया तो भाजपा नेता सचिन बैनीवाल ने उनके साथ मारपीट कर दी। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से ऐसे नेता को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि अराजकता का माहौल पैदा कर समाज में भय पैदा करने की कोशिशें जारी रही तो भाजपा को 2022 के चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सलाह दी कि पार्षद पति को समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय साधु समिति के अध्यक्ष स्वामी सत्यव्रतानन्द सरस्वती ने कहा कि विरोध में उठने वाली आवाजों का दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

माफी तो अधीर कौशिक को मांगनी चाहिए: सचिन
भाजपा नेता सचिन बैनीवाल का कहना है कि बाबा हठयोगी का हृदय से सम्मान करता हूं और वह बहुत ही नर्म हृदय के व्यक्ति हैं। उन्हें लगता है कि कुछ लोगों ने बाबा को भ्रमित करने का कार्य किया और वास्तविकता नहीं बताई। यदि कोई व्यक्ति उनके नेता के विरुद्ध इतनी अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा तो फिर उसका विरोध किया जाएगा। यदि माफी मांगने की बात है तो माफी अधीर कौशिक को सार्वजनिक तौर पर मांगनी चाहिए। कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक किसी एक समाज के नेता नहीं है, बल्कि सर्व समाज के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed