{"_id":"6154c0fe8ebc3e041e6fdf7e","slug":"if-the-mother-is-malnutrition-free-the-child-will-be-healthy-rekha-arya-haridwar-news-drn391939965","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कुपोषण मुक्त तो बच्चा रहेगा स्वस्थ : रेखा आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कुपोषण मुक्त तो बच्चा रहेगा स्वस्थ : रेखा आर्य
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित बंधन पैलेस में महिलाओं को किट देती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ।
- फोटो : HARIDWAR
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बुधवार को हरिद्वार से पोषण यात्रा का शुभारंभ किया। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के लिए एक-एक पोषण रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोषण रथ सभी जनपदों में जाकर एलईडी के माध्यम से लघु फिल्मों का प्रदर्शन करेंगे। आम जनता को प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण कर पोषण के प्रति जागरूक करेंगे। रेखा आर्य ने कहा कि यदि जन्म देने वाली मां ही कुपोषित होगी तो स्वाभाविक है बच्चा भी कुपोषित होगा। इसलिए मां पर शुरूआत से ही ध्यान देने की आवश्यकता है।
हरिद्वार स्थित बंधन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुपोषित भारत दृष्टिकोण के सापेक्ष महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न सहयोगी विभागों की सहायता से राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। पोषण माह का उद्देश्य विभिन्न गतिविधियों द्वारा हर नागरिक विशेष तौर पर गर्भवती, धात्री महिलाएं, छोटे बच्चों के परिवार व किशोरियों को कुपोषण से बचाव और पौष्टिक आहार का महत्व समझाना है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल करने एवं उन तक पोषण पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना शुरू की गई है।
-------------
हर सप्ताह होंगे अलग-अलग कार्यक्रम
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पोषण माह के साप्ताहिक कार्यक्रमों में पहले सप्ताह में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों व अन्य सरकारी भवनों में पोषण वाटिका का निर्माण और पौधरोपण, दूसरे सप्ताह में गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं किशारियों के पोषण में सुधार के लिए योगाभ्यास, तीसरे सप्ताह में कुपोषण से प्रभावित जनपदों में क्षेत्रीय पोषण किट का वितरण और क्षेत्रीय भोजन से कुपोषण प्रबंधन के लिए प्रचार प्रसार और चौथे सप्ताह में अतिकुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण कर, उनकी लंबाई एवं वजन की जांच कर स्वास्थ्य सेवाओं की मदद से संदर्भित सेवाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी देव सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगश भारद्वाज, सहायक निदेशक डेयरी विकास पियूष आर्य, सीडीपीओ संदीप अरोड़ा, सुलेखा, वर्षा, प्लान इंडिया के प्रतिनिधि रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------
मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट बांटी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कार्यक्रम के दौरान गोदभराई, अन्नप्राशन कार्यक्रमों का तिलक लगाकर मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ किया। 25 अतिकुपोषित बच्चों को पोषण किट और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया। विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से समर्पित भाव से कार्य करने की प्रशंसा की। उप निदेशक डॉ. एसके सिंह ने बाल विकास विभाग की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।