फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   If the budget is not received, we will boycott the meeting of August 10

बजट नहीं मिला तो दस अगस्त की बैठक का करेंगे बहिष्कार .....

Tue, 28 Jul 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the budget is not received, we will boycott the meeting of August 10
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी सी रविशंकर । - फोटो : HARIDWAR
जिला योजना की दस अगस्त को होने वाली बैठक से पहले समन्वय की बैठक में सदस्यों ने जिला पंचायत को नौ करोड़ रुपये देने की मांग उठाई है। बैठक के दौरान सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जिला पंचायत को योजना से बजट नहीं मिलता है तो दस अगस्त की बैठक का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में जिला योजना की समन्वय बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने जिला योजना का बजट सीधे जिला पंचायत हरिद्वार को न दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को जिला योजना के तहत बजट दिया जा रहा है, केवल जिला पंचायत को उपेक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लोक निर्माण विभाग को जिला पंचायत का बजट दे दिया गया, जबकि विभाग ने किसी भी काम को पूरा नहीं किया है। अधूरे पड़े कार्यों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अमन त्यागी और विजयपाल सिंह ने कहा कि जिला पंचायत को नौ करोड़ रुपये जारी किए जानेे चाहिए, ताकि वे गांवों में कोविड-19 के तहत सुरक्षा और बचाव के काम करा सकें। सभी सदस्यों ने सामूहिक तौर पर मुख्य सचिव के नाम से जिलाधिकारी सी रविशंकर को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि बजट जारी नहीं होता है तो दस अगस्त को होने वाले जिला योजना समिति की बैठक का बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर विजयपाल, रोशनलाल, मोनिका चौहान, सुखविंदर कौर, किरत सिंह, तोषी, राव फसाद, अनिल, किश्वर, भूप सिंह, लतीफन, गुरजीत लहरी, सुशील चौधरी, मुर्करम आदि शामिल हुए। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि पंचायत सदस्यों ने जो प्रस्ताव दिया है, उसे शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed