{"_id":"61d9a85d8cbb3264c90df8d8","slug":"if-it-is-swinging-somewhere-then-the-ht-line-is-passing-above-the-houses-haridwar-news-drn4011179134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं झूल तो कहीं मकानों से ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं झूल तो कहीं मकानों से ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आबादी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन (एचटी) लाइनें लोगों के जानमाल के लिए खतरा बनी हैं। कई इलाकों में लोगों के घरों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही हैं। जिसके चलते भवनों की दूसरी और तीसरी मंजिल निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं।
क्षेत्र के नसीरपुर कलां, बादशाहपुर, भट्टीपुर, धारीवाला, पंजनहेड़ी, शाहपुर, रानीमाजरा, टिकौला, कटारपुर, पदार्था आदि गांवों में हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हैं। कई जगहों पर झूलती लाइनों के कारण लोगों को आबादी में मार्ग से गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली निकालने में परेशानी उठानी पड़ती है। तेज हवा चलने पर बिजली की लाइनें टूटने का खतरा बना रहता है। कई इलाकों में तार जर्जर हाल में हैं। चिंगारी उठने से खड़ी पकी हुई फसलों में आग लग जाती है। स्थानीय लोग लंबे समय से आबादी क्षेत्र से लाइनों को हटाने, पुराने तारों को बदलने और झूलते तारों को ठीक करवाने की मांग कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की पहल पर कुछ ग्रामीण इलाकों में लाइन हटाने के लिए सर्वे भी शुरू हो गया है।
- आबादी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिस वजह से दूसरी और तीसरी मंजिला का मकान का निर्माण नहीं हो रहा है। मकान का निर्माण नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
- शहनवाज अंसारी, नसीरपुर कलां
- आबादी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के कारण गांव के मार्ग से गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली निकालने में परेशानी उठानी पड़ती है। कभी कभी तो बिजली के तार गन्ने में फंस जाते है।
- नकुल सैनी, बादशाहपुर
- कई बार बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार टूटने से आबादी में बड़ा हादसा होने से बचा है। बिजली की लाइनों के तार ढीले पड़ गए है। जिस वजह से भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
- संजय सिंह, शाहपुर
- पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को आबादी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइनों से परेशानी के बारे में अवगत कराया था। अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
- सागर सैनी, रानीमाजरा
- तेज हवा और आंधी के दौरान आबादी के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से तार टूटने का खतरा बना रहता है। तेज हवा व आंधी के दौरान बिजली के तार टूटने की आशंका को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है।
- नूतन कुमार, कटारपुर
- गांवों में ज्यों ज्यों आबादी बढ़ती जा रही है। त्यों त्यों आबादी में बिजली की हाईटेंशन लाइन के तारों से खतरा बढ़ता जा रहा है। आबादी के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइनें हटनी चाहिए।
- अमित चौहान, पंजनहेड़ी
- क्षेत्र में कई स्थानों पर आबादी के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिस स्थान से बिजली की लाइन हटानी है वहां के स्टीमेट का पैसा जमा होते ही लाइन शिफ्ट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कई ग्रामीण इलाकों में सर्वे भी किया जा रहा है। - आलोक चौहान, एसडीओ ऊर्जा निगम