फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Landlord Throw Tenant in gang nahar for demand Borrow Money

हरिद्वार: उधारी के पांच लाख रुपये मांगे तो शराब पिलाकर सिडकुल कर्मी को गंगनहर में फेंका

Sun, 13 Dec 2020 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News: Landlord Throw Tenant in gang nahar for demand Borrow Money
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र से एक सुपरवाइजर के लापता होने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा लिया है। सुपरवाइजर के पांच लाख रुपये की उधारी मांगने पर उसके पहले के मकान मालिक ने दोस्त के साथ मिलकर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेडी के पास गंगनहर में फेंक दिया था। सुपरवाइजर को योजना के तहत बुलाया और खूब शराब पिलाई।

विज्ञापन


जब वह नशे में धुत हो गया तो फिर दोनों ने धक्का देकर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने पूर्व मकान मालिक को हत्या और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका दोस्त फरार है। जल पुलिस की मदद से गंगनहर में सुपरवाइजर की खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन



सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि शकील (28) पुत्र शकीर निवासी ग्राम अकरौली बनियाठेर संभल उत्तरप्रदेश सिडकुल की एक कंपनी में सुपरवाइजर है। शकील अपनी पत्नी शमीना के साथ रावली महदूद में किराये के मकान पर रहता हैं। इससे पहले शकील सलेमपुर में आसिफ के मकान पर किराये पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो साल पहले आसिफ ने आर्थिक मजबूरी बताकर शकील से पांच लाख रुपये उधार मांगे थे। आसिफ उधारी नहीं लौटा रहा था। पांच दिसंबर को शकील ने आसिफ से उधारी मांगी। आसिफ ने उधारी चुकाने की बजाय लिब्बरहेडी निवासी अपने दोस्त सुहेल के साथ मिलकर शकील की हत्या की योजना बनाई। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि सात दिसंबर को आसिफ ने उधारी चुकाने के बहाने शकील को बुलाया। उसे पांच लाख रुपये का चेक भी दिया। शकील अपनी बाइक से गया था। आसिफ उसे बहाने से लिब्बरहेडी ले गया और वहां सुहेल भी मिल गया। बताया जाता है कि वहां तीनों ने शराब पी। शकील को नशा होने पर आसिफ ने दोस्त सुहेल के साथ मिलकर धक्का मारकर गंगनहर में फेंक दिया। इसके बाद दोनों वहां से लौट आए। 

ऐसा खुला मामला 

थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि शकील के घर नहीं लौटने पर नौ दिसंबर को उसकी पत्नी शमीना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शकील के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली और इसके आधार पर आसिफ से पूछताछ की। आसिफ ने शकील की योजना के तहत बुलवाकर नहर में फेंकना स्वीकार किया।

पुलिस ने आफिस और सुहेल के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आफिस को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सुहेल फरार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल पुलिस की मदद से शकील के शव की खोजबीन की जा रही है। 

शकील की हैं दो लड़कियां 
शकील की दो बेटियां हैं। पत्नी शमीना भी सिडकुल कंपनी में काम करती है। दोनों बेटियां ननिहाल में रहती हैं। पति-पत्नी ने रावली महदूद में किराये पर मकान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed