{"_id":"60bd11b98ebc3e396a2bba60","slug":"i-need-hospital-and-basic-facilities-not-airport-haridwar-news-drn3808535175","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एयरपोर्ट नहीं अस्पताल और बुनियादी सुविधाएं चाहिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एयरपोर्ट नहीं अस्पताल और बुनियादी सुविधाएं चाहिए’
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के नए वार्डों में सीवर लाइन नहीं डालने से नाराज कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक आदेश चौहान के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अशोक शर्मा ने कहा कि आम जनता को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं बल्कि अस्पताल, सीवर, बिजली, पानी, सड़क, नाली चाहिए।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित राजा गार्डन, राज बिहार, गंगा विहार, महेंद्र विहार, मानसी एनक्लेव, गणपति धाम, शिवानीपुरम, राम विहार, मन्नत विहार, विकास कॉलोनी, बारी विहार, सीतापुर, राजलोक, नयागांव क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि आदेश चौहान को जनता ने दूसरी बार विधायक चुना है। विधायक को जनता से कोई सरोकार नहीं है। क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। लोग सीवर, नाली, सड़क के लिए विधायक के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, राजीव भार्गव ने कहा कि नए वार्ड जन सुविधाओं से वंचित हैं। आरोप लगाया कि तत्कालीन कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मदन कौशिक ने वाहवाही लूटने के लिए नए वार्ड तो बना दिए, लेकिन सुविधा देना भूल गए। ललिता तनेजा ने कहा कि नए वार्ड की जनता मूलभूत सुविधाओं से दूर है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, दिनेश वालिया, ललिता तनेजा, नकुल महेश्वरी, जगदीप असवाल, सुमित भाटिया, मनोज जाटव, नीलम शर्मा, सतेंद्र वशिष्ठ, विशाल राठौर, रुक्मणि, सरिता, संतलेश, गुड़िया, मुन्नी, नीलम, विरवती, सरसो, रानी, द्रौप्ती, सुशीला, सुदेश, फूलमती, संदीप कुमार, दीपक, रिंकी समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
-----------------
कोविड एसओपी की उड़ी धज्जियां
हरिद्वार। कांग्रेसियों के पैदल मार्च में कोविड से बचाव की एसओपी की धज्जियां उड़ी। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर कई जगहों में पैदल मार्च किया। अधिकतर कार्यकर्ताओं ने मास्क तक नहीं लगाए थे। हालांकि, मास्क लटकाए जरूर थे।