फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   House tax rate may increase by 20 percent

तैयारी: हाउस टैक्स 20 फीसदी तक बढ़ेंगी दरें

Wed, 20 Apr 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
House tax rate may increase by 20 percent
हाउस टैक्स की दरें अब 20 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दरों को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। हालांकि, अभी प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड में इस पर मुहर लगने के बाद जनता की आपत्तियों की सुनवाई के लिए समय निर्धारित किया जाएगा। जिसके बाद 20 फीसदी दरों के हिसाब से टैक्स वसूल करने की कार्यवाही शुरू होगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में करीब 60 हजार करदाता हैं। जिनमें 50 हजार आवासीय और 10 हजार व्यावसायिक हैं। आवासीय कर की दरें अलग-अलग इलाकों के हिसाब से निर्धारित है। टैक्स की दरें बढ़ाने के लिए नगर निगम ने पूर्व में भी प्रस्ताव तैयार करने की योजना बनाई थी। लेकिन कोरोनाकाल के चलते इसे टाल दिया गया था। अब वित्तीय वर्ष के अंत में पांच करोड़ का टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा करने के बाद निगम टैक्स की दरें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। टैक्स की दरें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। यहां से प्रस्ताव के पारित होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, अभी मेयर और पार्षदों के सुझाव भी लिए जाएंगे। जिसके बाद नई दरें जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

नए वार्ड भी किए जाएंगे शामिल
नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए गए नए वार्डों में भी हाउस टैक्स पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है। नई दरें तय होने के बाद नए वार्डों में भी हाउस टैक्स शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इतना है टैक्स
नगर निगम के मुताबिक अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से टैक्स दरें निर्धारित हैं। जैसे भूपतवाला में हाईवे से सटे इलाके में हाउस टैक्स दो रुपये प्रति वर्ग फुट है। जबकि कई इलाकों में 1.50 रुपये वर्ग फुट भी है। कई जगहों पर इससे कम दरें हैं। अभी तक इन दरों के हिसाब से ही टैक्स वसूली की जाती है।
टैक्स की दरें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
- दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed