{"_id":"dec226ff5b21685b4dfd5bd5d05e4bec","slug":"hosiery-store-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौजरी की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौजरी की दुकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास अपर रोड पर एक हौजरी की दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग ने आग पर समय पर काबू नहीं पाया होता तो बड़ा नुकसान हो जाता। हरकी पैड़ी के पास अपर रोड पर श्रीराम लॉज के नीचे संजय अग्रवाल की अग्रवाल हौजरी की बड़ी दुकान है। दुकान में सर्दियों के कपड़े कंबल, शॉल, स्वेटर आदि का भारी संख्या में सामान था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात को दुकान को बंद करके संजय अग्रवाल गए थे। शुक्रवार की सुबह तड़के तीन बजे दुकान में लोगों ने आग की लपटे उठती देखी। लोगों ने सूचना अग्निशमन केंद्र पर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अग्निशमन के वाहनों को लेकर कर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी भयंकर थी कि पास में खिलौने की दुुकान में जा लगी, लेकिन अग्निशमन कर्मियों ने काबू पा लिया। हौजरी में लगी आग पर काबू पाने में कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। संजय अग्रवाल का कहना है कि नुकसान करोड़ों रुपये में है।