फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Home exams will be on the lines of board exams

बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर होंगी गृह परीक्षाएं

Tue, 01 Mar 2022 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Home exams will be on the lines of board exams
इस बार गृह परीक्षाएं भी बोर्ड की तर्ज पर कराई जा रही है लेकिन विद्यार्थियों का सही डाटा जुटाना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि विभाग का दावा है कि व्यवस्थित ढंग से गृह परीक्षाओं को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से अब तक गृह परीक्षाओं को स्कूल स्तर पर कराया जाता था जिसमें स्कूलों की तरफ से प्रश्न पत्र तैयार कर अपनी सुविधा के अनुसार गृह परीक्षाएं कराई जाती हैं। उन्हें विभाग की ओर से जारी की गई अंतिम तिथि तक गृह परीक्षा कराकर रिजल्ट जारी करना होता था लेकिन इस बार कक्षा तीन से 11वीं तक की गृह परीक्षा स्कूलों के बजाय प्रदेशस्तर पर कराई जा रही है। नौ मार्च से शुरू होने वाली गृह परीक्षाएं 21 मार्च तक संपन्न कराई जाएंगी। इसमें कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं को एक कैटेगरी में रखा गया है। नौवीं और 11वीं को दूसरी श्रेेणी में रखा गया है। इन गृह परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र का प्रारूप एक होगा। गृह परीक्षाओं के विषयों की तिथियां और समय भी एक होगा। इससे एक साथ बोर्ड परीक्षाओं की तरह गृह परीक्षाओं को स्कूलों में कराया जाएगा लेकिन शिक्षा विभाग के लिए बड़ी समस्या स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की सही संख्या को जुटाना हो रहा है। दरअसल, विभिन्न विषयों और कक्षाओं की संख्या सही नहीं मिलने पर दोबारा से चार्ट बनाना पड़ा। दोबारा बनाए गए चार्ट में भी कुछ स्कूलों की ओर से भेजी गई संख्या का सही आंकड़ा दर्ज नहीं हो पा रहा है। ऐसे में परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जारी करने से गृह परीक्षाएं करने की व्यवस्थाएं गड़बड़ा सकती हैं।
विज्ञापन

गृह परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। कुछ विषयों की संख्या मांगी जा रही है। वह भी आजकल में पहुंच जाएगी। बहुत ही बेहतर और व्यवस्थित ढंग से गृह परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। - एसपी सेमवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed